रिश्तेदार के घर से लापता हुई लड़की, रेप के बाद छोड़कर भागा प्रेमी गिरफ्तार 

 रायगढ़। अपहरण और रेप मामले में भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपी को खोजकर गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 20 जुलाई 2026 को एक महिला अपनी पुत्री के साथ भूपदेवपुर पुलिस स्टेशन पहुंची और जैमुड़ा निवासी शिव कुमार चौहान के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने के साथ साथ रेप करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसकी पुत्री 14 जुलाई 2026 को अपने रिश्तेदार के घर घरघोड़ा गई थी, जहां से वह लापता हो गई। जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, तभी आरोपी ने स्वयं फोन कर बताया कि वह युवती को अपने साथ गांव ले आया है और उससे शादी करेगा।

परिजनों द्वारा लगातार तलाश किए जाने पर आरोपी 19 जुलाई को युवती को उसके घर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे टेंडा नवापारा से मोटरसाइकिल में बैठाकर शादी का झांसा देकर अपने गांव जैमुड़ा ले गया, जहां अपने घर में 6-7 दिनों तक जबरन रेप। मामले की गंभीरता को देखते हुए नव पदस्थ थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक द्वारा महिला पुलिस अफसर संध्यारानी कोका ने पीड़िता का बयान दर्ज कर अपराध दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक ने तत्काल पुलिस टीम के साथ आरोपी के कई ठिकानों पर दबिश दी और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *