24 IFS अफसरों का ट्रांसफर, DFO के नाम लिस्ट में

रायपुर। 24 IFS अफसरों का ट्रांसफर वन विभाग ने किया है। जारी तबादला सूची में DFO के नाम शामिल है।

आदेश के अनुसार  गणवीर धम्मशील, भा.व.से. (2013) को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं  उत्तम कुमार गुप्ता को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, मानपुर का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा  कुलधर प्रसाद साहू को वन उप संरक्षक, मनेंद्रगढ़ तथा  पंकज राजपूत को वन उप संरक्षक, रायपुर पदस्थ किया गया है।  प्रमोदक रघुवंशी को प्रभारी वन संरक्षक, कार्य आयोजना मनेंद्रगढ़ एवं सरगुजा अंबिकापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में  सौम्य कुमार लल्ला को वन उप संरक्षक, पूर्व भानुप्रतापपुर,  मयंक पाण्डेय को वन उप संरक्षक, गरियाबंद तथा  सत्यदेव इमई को वन उप संरक्षक, धर्मजयगढ़ पदस्थ किया गया है।

श्रीनिवास तण्डी को वन उप संरक्षक, महासमुंद, जितेन्द्र कुमार उपाध्याय को वन उप संरक्षक, कटघोरा तथा  संजय यादव को वन उप संरक्षक, खैरागढ़ पदस्थ किया गया है। वहीं  कुमार निहारा को वन उप संरक्षक, मरवाही और  पंकज कुमार कमल को वन उप संरक्षक, बलौदाबाजार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *