भोपाल। राजधानी भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिले के स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के स्कूल आज बंद रहेंगे।
भारी बारिश के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है। मौसम विभाग ने भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।