रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवक को संजय नगर इलाके से पकड़ा गया है।
उसकी पहचान शेख रेहान के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि शेख रेहान काफी समय से राजधानी में रह रहा था। पिछले दिनों पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान वह मौके से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
अब पुलिस ने उसे संजय नगर क्षेत्र से पकड़ लिया है। टिकरापारा पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और उसके रायपुर में रहने, पहचान तथा दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी की जांच की जा रही है।
पुलिस पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।