लोरमी। आज शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि बाइक सवार लोग सड़क से गुजर रहे थे, तभी उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। बाइक की किसी अन्य वाहन से टक्कर हुई या हादसा किसी अन्य कारण से हुआ, इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा।पुलिस मृतकों और घायल की पहचान समेत हादसे से संबंधित अन्य जानकारियां जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।