रायपुर के अश्वनी नगर में हत्या

रायपुर। राजधानी रायपुर में आधी रात एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात अश्वनी नगर स्थित गौसिया मस्जिद के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान डंगनिया निवासी अहमद खान (22 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, अहमद खान पर दो अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया। जान बचाने के लिए युवक एक्टिवा से भागने लगा, लेकिन रास्ते में उसकी एक्टिवा नाली में फंस गई, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर दोबारा हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल अहमद को उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *