Headlines

रायपुर : तीन चाकूबाज गिरफ्तार, 10 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायपुर। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन में आपराधिक और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।

नॉर्थ जोन पुलिस ने थाना उरला, गुढ़ियारी और खम्हारडीह क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू रखने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं 10 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पांडे के नेतृत्व में तथा एसीपी उरला पूर्णिमा लामा और एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में संबंधित थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

उरला में 13 इंच का धारदार चाकू बरामद

थाना उरला पुलिस ने अछोली स्थित राधे-राधे होटल के पास कार्रवाई करते हुए परस राम यदु (21) निवासी दुर्गा चौक अछोली को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से करीब 13 इंच लंबा लोहे का धारदार नोकदार चाकू बरामद हुआ। मामले में अपराध क्रमांक 510/2026 दर्ज कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गुढ़ियारी में दो आरोपियों पर कार्रवाई

थाना गुढ़ियारी पुलिस ने भी धारदार हथियार रखने के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। पुलिस ने त्रिलोचन दीप (25) निवासी कुंद्रापारा, बच्चन चौक गुढ़ियारी और नरेंद्र यादव (30) निवासी पहाड़ी चौक गुढ़ियारी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया।इस तरह नॉर्थ जोन पुलिस ने धारदार चाकू रखने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।

10 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

त्योहारी सीजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना खम्हारडीह पुलिस ने 5 बदमाशों के खिलाफ धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। वहीं थाना गुढ़ियारी पुलिस ने भी 5 बदमाशों के खिलाफ इसी प्रावधान के तहत कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार नॉर्थ जोन में 10 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर क्षेत्र में निगरानी और सतर्कता लगातार जारी रहेगी तथा आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *