दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व PA रहे केके चंद्राकार के भिलाई-3 स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी।
जानकारी के मुताबिक ED की टीम सुबह करीब 6 बजे दो गाड़ियों और सुरक्षा बल के साथ चंद्राकर के घर पहुंची।अधिकारियों के पहुंचते ही आवास में जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई। फिलहाल ED की टीम द्वारा घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।
हालांकि, ED की यह कार्रवाई किस मामले या जांच से जुड़ी है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े और तथ्य स्पष्ट होने की संभावना है।फिलहाल भिलाई-3 स्थित आवास में ED की जांच जारी है।