रायपुर/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किरण सिंह देव के स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मुलाकात के दौरान नितिन नबीन ने किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच संगठन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की बात सामने आई है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ भाजपा में किरण सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष की उनसे हुई मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।