टेप से पुरे शरीर में चरस छुपा रखी थी महिला तस्कर, ट्रेन से उतरते ही DRI ने पकड़ा

गोरखपुर। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने गुरुवार देर रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर अमरनाथ एक्सप्रेस से 5.88 किलोग्राम चरस के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। शुक्रवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत 5.88 करोड़ आंकी जा रही है। चरस बिहार से पंजाब भेजी जा रही थी। डीआरआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज अनुसार, दोनों महिलाओं के पास से 11 पैकेट में कुल 5.88 किलोग्राम काला पदार्थ बरामद हुआ। जांच में वह पदार्थ चरस पाया गया।

इसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5.88 करोड़ रुपये है। डीआरआई के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि बिहार के सुगौली से अमरनाथ एक्सप्रेस में तीन तस्कर सवार हुए है। जो अवैध रूप से मादक पदार्थ लेकर पंजाब के लुधियाना जा रहे है।

सूचना के आधार पर डीआरआइ की टीम रेलवे स्टेशन पर सक्रिय हुई और ट्रेन के आने का इंतजार करने लगी। शाम साढ़े चार से पांच के बीच में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर टीम कोच में पहुंची और आशंका होने पर दो महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान महिलाओं के जांघों के चारों ओर घुटने के कैप में लपेटकर और साड़ी के भीतर छिपाई गई चरस बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को डीआरआइ ने तीनों पर तस्करी का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *