CM विष्णुदेव साय ने शिक्षक दिवस पर लोकभवन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीचरों को किया सम्मानित

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शुरू हो गया है। समारोह में प्रदेशभर से चयनित शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रमुख रूप से शामिल हुए हैं।

समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। दोनों ने प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। राज्य स्तरीय आयोजन में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान को रेखांकित किया गया।

शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। समारोह के माध्यम से शिक्षा, संस्कार और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *