मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज बिलासपुर और रायपुर में व्यस्त कार्यक्रम
रायपुर। मुख्यमंत्री साय आज दोपहर में रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और वहां इंडोर स्टेडियम, बहतराई में आयोजित “तीजा तिहार” कार्यक्रम में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचकर 1:25 बजे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री लगभग 1:55 बजे एसईसीएल हेलीपैड, बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम जाएंगे। दोपहर 2:05 बजे से 3:05 बजे तक “तीजा तिहार” कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:05 बजे कार द्वारा इंडोर स्टेडियम, बहतराई से रवाना होंगे और एसईसीएल हेलीपैड पहुंचकर 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। करीब 3:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचने के बाद कार से मुख्यमंत्री निवास जाएंगे और 3:55 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
इसके बाद शाम 5:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा दशहरा मैदान, कबीर नगर, रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 6 बजे दशहरा मैदान पहुंचने के बाद 6 से 7 बजे तक “तीजा-पोरा तिहार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 7 बजे दशहरा मैदान, कबीर नगर से कार द्वारा रवाना होकर शाम 7:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम निर्धारित है।