भिलाई में दो महिलाओं पर हंसिया से हमला, नशेड़ी गिरफ्तार

दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम देवबलोदा में नशे के सामान की मांग को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद के बाद एक युवक घर से धारदार हथियार लेकर पहुंचा और बीच-बचाव करने आई दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

घटना के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 की रात करीब 10 बजे देवबलोदा बाजार चौक में विजय कुमार रात्रे अपने साथी उमेश अग्रवाल के साथ बैठा था। इसी दौरान गांव का देवकुमार ठाकुर (23) वहां पहुंचा और विजय से गांजा उपलब्ध कराने की मांग करने लगा।

गांजा नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने विजय के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।विवाद बढ़ने पर आरोपी अपने घर गया और वहां से घरेलू उपयोग का हंसिया लेकर वापस आया। हथियार लहराते हुए धमकी देने के दौरान विजय की नानी लता अग्रवाल, मां सरस्वती रात्रे और बहन माया चंदेल बीच-बचाव करने पहुंचीं।

आरोप है कि आरोपी ने लता अग्रवाल के सिर और सरस्वती रात्रे के दाहिने हाथ पर हंसिया से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे/घटना में प्रयुक्त एक हंसिया को भी जब्त किया है। मामले में थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 480/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *