रायपुर। मौसम विभाग ने आज 7 सितंबर की रात छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए तत्काल मौसम चेतावनी (Nowcast) जारी की है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में हल्के गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के जारी बुलेटिन के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने तथा बारिश होने की संभावना है।
चेतावनी रात 11:58 बजे तक प्रभावी बताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।