रायपुर। CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और प्रस्तावों पर चर्चा एवं निर्णय लिए जाने की संभावना है।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के साथ जनहित एवं प्रशासनिक मामलों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
वहीं, कैबिनेट की बैठक समाप्त होने के बाद ब्रीफिंग मंत्रालय के भू-तल स्थित कक्ष क्रमांक SO-12 में आयोजित होगी। इसमें बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों और सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी मीडिया को दी जाएगी।
