शंकर नगर में चला बुलडोजर, अनुमति से अधिक अतिरिक्त निर्माण पर कार्रवाई

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने अवैध और अनुमति से अधिक किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन-3 की टीम ने शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 में नक्शा स्वीकृति के विपरीत किए गए निर्माण को हटाने की कार्रवाई की।

जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे और सहायक अभियंता नरेश कुमार साहू की उपस्थिति में कार्रवाई की गई। शंकरनगर क्षेत्र में एक भवन के द्वितीय तल पर स्वीकृत नक्शे के विपरीत किए गए निर्माण को संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार नोटिस देने के बाद हटाया गया।

इसी तरह जोन-3 के नगर निवेश विभाग ने किस्टल आर्केड के सामने अनुमति से अधिक किए गए अतिरिक्त निर्माण के खिलाफ भी कार्रवाई की। संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार नोटिस देने के बाद मौके पर अतिरिक्त निर्माण को हटाया गया।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत नक्शे के विपरीत या निर्धारित अनुमति से अधिक निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *