शादी का दबाव बनाने पर आरोपी प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, वाटरफॉल में फेंका शव, पिता समेत तीन गिरफ्तार

murder, crime news, chhattisgarh, murder, crime news, chhattisgarh,

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शादी का दबाव बनाने पर बॉयफ्रेंड ने अपने पिता के साथ मिलकर लिव-इन पार्टनर की हत्या की थी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को रानी दहरा वाटरफॉल में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मदद करने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी बनाया है। पूरा मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक गर्लफ्रेंड सुखबती बैगा (24) और देवेंद्र जायसवाल (26) पुणे में लिवइन में रहते थे। सुखबती पहले से ही शादीशुदी थी। वह देवेंद्र से शादी करना चाहिए थी, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था। देवेंद्र के पिता केशव भी इस रिश्ते के खिलाफ था। ऐसे में दोनों ने मिलकर सुखबती को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और घूमाने के बहाने रानी दहरा वाटरफॉल ले गए, जहां बाप-बेटे ने अपने सहयोगी के साथ वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने सावधान इंडिया देखकर लाश को ठिकाने लगाया था।

जाने क्या था मामला, आरोपी ने क्यों किया ऐसा काम-

दरअसल 19 मार्च की सुबह एक महिला की लाश रानी दहरा वाटरफॉल में तैरती मिली थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलावाया। शव की हालत ऐसी थी कि पहचान करना मुश्किल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच तेजी की। दो दिन की जांच के बाद पता चला कि महिला मुंगेली के चौकी खुड़िया के दरवाजा गांव की रहने वाली थी। महिला का नाम सुखबती बैगा (24) है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सुखबती का गांव के ही रहने वाले देवेंद्र जायसवाल (26) के साथ अफेयर चल रहा था।

दोनों करीब 3-4 महीने पहले घर-परिवार छोड़कर पुणे भाग गए थे, वहां लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे और मजदूरी करते थे। सुखबती पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। देवेंद्र का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसके तलाश में जुट गई। परिजनों से पूछताछ और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने 24 मार्च को देवेंद्र को पुणे से गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने पहले पुलिस को गुमराह किया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पिता केशव प्रसाद और मनोज पटेल के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकारा।

केशव और मनोज को 25 मार्च को अरेस्ट किया गया। पूछताछ में सामने आया कि सुखबती देवेंद्र पर शादी को लेकर लगातार दबाव बना रही थी, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था। इसके अलावा पिता केशव भी खिलाफ था, उसे समाज में बदनामी के डर था। इसके बाद बाप-बेटे ने पहले सुखबती को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके बाद सुखबती और देवेंद्र पुणे से गांव पहुंचे। प्लानिंग के तहत बाप-बेटा सुखबती को रानी दहरा वाटरफॉल घूमाने ले गए। जहां पहले से ही मनोज मौजूद था।

मौके पाते ही सुखबती के सिर पर पत्थर से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर शव को वाटरफॉल में फेंक दिया, ताकि सबूत मिट जाएं। इधर, जुर्म स्वीकारे के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंची और क्राइम सीन रिक्रिएशन करवाया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 238(क), 61(2) के तहत केस दर्ज कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *