पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खुला युद्ध, अफगानिस्तान पर हमला और मुनीर का शक्ति प्रदर्शन
पाकिस्तान/अफगानिस्तान। रमजान के बीच दुनिया के दो मुस्लिम देश के बीच एक युद्ध शुरू हो गया है. पाकिस्तान के सेना प्रमुख फिल्ड मार्शल अशीर मुनीर ने पिछले 9 महीने में अपना दूसरा युद्ध शुरू किया। इससे पहले आपको याद होगा कि मई 2025 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 4 दिन के लिए युद्ध लड़ा था जिससे उसकी कड़ी हार हुई.

लेकिन अशीर मुनीर सुधरे नहीं क्योकि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल सहित कंधार और पक्तिया में दूसरी बार मिशाइल हमला किया है जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने ड्रोन के जरिये आज पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के बीच एक मिलिट्री बेस पर एक हवाई हमला किया साथ ही साथ पाकिस्तान के पेशावर, नौशेरा और एबटाबाद में भी अफगानिस्तान ने सीधे एयर स्ट्राइक किया।

पाकिस्तान का दवा है की उसने अफगानिस्तान के ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया और उन्होंने यह भी बताया हैं कि इस ड्रोन हमले से उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ .