अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा पर तंज कसते हुए कहा कि ‘तुम डर गए हो राघव, मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा की निष्ठा पर सवाल उठाते हुए उन्हें भाजपा के प्रति नरम बताया है. चुनाव आयुक्त के विरोध और सदन से वॉकआउट जैसे मुद्दों पर चड्ढा की तटस्थता ने पार्टी में अंतर्कलह पैदा कर दी है।

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा पर खुलकर प्रहार करना शुरू कर दिया है. पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनुराग ढांडा ने सांसद राघव चड्ढा पर सीधा हमला करते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने भी चड्ढा पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या उन्होंने गुजरात में गिरफ्तार किए गए पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन में संसद में आवाज उठाई? उन्होंने यह भी सवाल किया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पर कथित हमलों के मुद्दे पर चड्ढा ने कोई ठोस पहल क्यों नहीं की।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि संसद में सीमित समय का उपयोग गंभीर मुद्दों को उठाने के लिए होना चाहिए, लेकिन राघव चड्ढा उस भूमिका में सक्रिय नहीं दिख रहे. यह भी आरोप लगाया गया कि जब पार्टी सांसद वॉकआउट करते हैं, तब भी चड्ढा सदन में मौजूद रहते हैं। वहीं अनुराग ढांडा ने चड्ढा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरने और पार्टी के संघर्षों से किनारा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर राघव चड्ढा की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा, “राघव, तुम पिछले कुछ सालों से डर गए हो. मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो. जो डर गया वो. देश के लिए क्या लड़ेगा?” ढांडा ने तंज कसते हुए कहा कि संसद में पार्टी को बोलने के लिए जो सीमित समय मिलता है, उसका उपयोग देश बचाने के लिए होना चाहिए, न कि “एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने” जैसे मुद्दों के लिए।

अनुराग ढांडा ने कहा, ‘हम केजरीवाल के सिपाही हैं. निडरता पहली पहचान है हमारी. कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए. संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का. गुजरात में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, क्या सांसद साहब सदन में कुछ बोले?’

ढांडा ने आगे कहा, ‘पश्चिम बंगाल में वोट का अधिकार छीना जा रहा है. सदन में प्रस्ताव आया CEC के खिलाफ तो भाई साहब ने साइन करने से मना कर दिया. पार्टी ने सदन से वाकआउट किया तो मोदी जी की हाज़िरी लगाने के लिए बैठे रहते हैं. पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव. मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो. देश के असली मुद्दों पर बोलने से घबराते हो.जो डर गया वो…’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *