बजाज कॉलोनी में नए साल की धूम

रायपुर। बजाज कॉलोनी सेक्टर 2 महिला मंडल एवं रेसिडेंट एसोसिएशन बी. सी. ग्रुप के द्वारा आज, रविवार 04जनवरी 2026 को नववर्ष के स्वागत में अंबेडकर बालोद्यान, न्यू राजेंद्र नगर में रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह का क्रम गणेश वंदना से प्रारंभ होकर मनोरंजक खेलकूद, डांस, कर्णप्रिय गीतों की स्वर लहरी से प्रवाहित होते हुए पुरस्कार वितरण तक चलते रहा ।।

जश्न के बीच महिलाओं के आत्म रक्षार्थ कराटे, लाठी चालान आदि का प्रदर्शन विचार क्रांति ग्रुप अछोली के प्रमुख श्री लक्ष्मीकांत शास्त्री के नेतृत्व में किशोरवय के बालक बालिकाओं द्वारा किया गया, जिसका संयोजन डॉक्टर के जे बिरला ने किया। श्री देवदास मजूमदार एवं श्रीमती मधु यादव द्वारा आयोजित गेम्स के विनर महिला वर्ग में प्रथम शीतल केला, द्वितीय आशा बजाज, तृतीय रानी दुबे रही। पुरुष वर्ग के विनर प्रथम आर के ठाकुर, द्वितीय संदेश बिरला और तृतीय श्री महेश जग्गी रहे जबकि बच्चों के ग्रुप में क्रमशः पुनीत मनवानी, वंशिका बिरला और रायशॉ जैन ने बाजी मारी ।।

रोचक सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच अपनी सुरमई आवाज से श्री निरंजन सिंह यादव, श्रीमति कुसुम हबलानी, श्री राकेश त्रिपाठी, श्रीमती शताब्दी जैन, श्री रविंद्र सिंह यादव, श्री आशीष ने उपस्थित कॉलोनीवासियों की ताली बटोरी और उन्हें नाचने और थिरकने के लिए मजबूर किया ।। सम्पूर्ण आयोजन के प्रमुख सूत्रधार श्री उमेद सिंह जी को श्री लक्ष्मीकांत अग्रवाल, श्री रविशंकर बाजपेई, श्रीमती छाया बिहोने, श्रीमती ऋतु अग्रवाल, श्रीमती वर्षा कलवानी और श्रीमती विमला सिंह का भरपूर साथ मिला !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *