गिरौदपुरी मेले में 1150 पुलिस बल की तैनाती, 50 सीसीटीवी कैमरा से होगी निगरानी

बलौदाबाजार। संत शिरोमणी बाबा गुरुघासीदास जी के जन्मस्थली एवं तपोभूमि  गिरौदपुरी धाम  में 22 से24 फ़रवरी 2026 तक आयोजित होने वाले संत समागम एवं गुरुदर्शन मेले की तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी एवं एसपी भावना गुप्ता गुरुवार को  गिरौदपुरी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर सौंपे गए दायित्वों एवं सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सोनी में कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में पर्याप्त जनसुविधा एवं क़ानून व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि श्रद्धालु मेले से सुखद अनुभूति लेकर जाएं। उन्होंने चाक चौबंद सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम, ट्रेफिक व्यवस्था, वायरलेस सेट की व्यवस्था करने कहा। चिकित्सा सुविधा हेतु मेला परिसर में 8 स्थानों में शिविर, 1मोबाइल मेडिकल यूनिट, 10 बिस्तरीय अस्पताल एवं 10 एम्बुलेंस की तैनाती के निर्देश दिये। आपातकालीन व्यवस्था हेतु 8 अग्निशमन वाहन भी उपलब्ध कराने कहा। इसीतरह निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु ट्रांसफार्मर, जनरेटर की व्यवस्था, साफ- सफाई हेतु स्वच्छग्रही एवं नगर पालिका के कर्मचारी की ड्यूटी लगाने कहा। उन्होंने पेयजल, स्नानागार, शौचालय, दाल- भात केन्द्र आदि व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सहित वाहनो की सुरक्षा, व्यवस्थित पार्किंग, आपातकालीन व्यवस्था पर विशेष फोकस करें। उन्होंने बताया कि इस बार मेले में 1150 पुलिस बल तैनात किये जा रहे है। पूरे मेला परिसर में 50 सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे है जिसका फीड मुख्य कंट्रोल रूम में होग़ा जहां से पुरी मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके साथ ही मेला परिसर में कुल 9 कंट्रोल रूम बनाए जा रहे है।अलग अलग दिशाओ में 8 वाहन पार्किंग बनाए गए है। उन्होंने बताया कि मेला के दौरान 3 दिन भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। मेला क्षेत्र में शराब एवं मांस बिक्री भी प्रतिबंधित रहेगा।

बताया गया कि इस बार मेला में सुविधा में इजाफा किया गया है। दाल भात केन्द्र संचालन हेतु 220 समूहों का चयन किया गया है।9 हेल्थ कैम्प, 10 एम्बुलेंस,250 अस्थाई टेप नल कनेक्शन, 48 पानी टैंकर,550 सफाई कर्मचारी, 100 अस्थाई शौचालय, 16 चलित शौचालय, 55 स्नानागार,18 विद्युत ट्रांसफार्मर,10 जनरेटर, 8 अग्निशमन वाहन,2 क्रेन एवं 80 स्थाई शौचालय की व्यवस्था रहेगी।कलेक्टर एवं एसपी ने  हेलीपेड, जैतखाम,गुरु मंदिर मार्ग, छाता पहाड़, बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *