बच्चे को 3 हमलावरों ने मारा चाकू, बेरहमी से हत्या  

दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में इलाके में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एक नाबालिग की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।थाना दयालपुर क्षेत्र की गली नंबर 13 में बुधवार देर रात एक नाबालिग को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। उसे शास्त्री पार्क के जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, देर रात 2 से 3 हमलावरों ने मिलकर नाबालिग पर हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने मौके से अहम सबूत जुटाए।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। साथ ही इस वारदात के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *