कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा के इंटरनेशनल नारायणी होटल में आयोजित चिरंजीवी अतुल कुमार गौतम और श्रद्धा पाली के शुभ विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने परिजनों और उपस्थित मेहमानों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव और संबंधों की मजबूती को बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष दिलीप कुमार धनकर, रामकुमार थोथे , महेश गौतम , प्यारेलाल धनकर, दिनेश गौतम, नागेश गौतम , मदन साठकर , आदि गौतम एवं धनकर समाज के प्रमुख पदाधिकारी बारात में शामिल हुए।

