धमतरी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाया गया है। जिले की कुल 74 प्राथमिक सहकारी समितियों में अब तक 1,29,188 किसानों के 1,25,76.91 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन किया गया है।
15 नवंबर 2025 से आरंभ उपार्जन प्रक्रिया के तहत अब तक 40,874 किसानों से 19,03,630 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसका कुल मूल्य 451.50 करोड़ रुपये है। किसानों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।
आगामी 15 दिसंबर 2025 के लिए 3,035 किसानों को 13,806.62 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन जारी किए गए हैं। समितियों में सुव्यवस्थित परिवहन, ट्रॉली पार्किंग, तौल मशीनों की उपलब्धता एवं बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराई गई है ताकि किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी खरीदी केंद्रों में रजिस्ट्रेशन से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया पारदर्शी रहे तथा प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के सभी पंजीकृत किसानों का धान समय पर और समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए, जिससे किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके।
Широкий выбор ковров представлен в интернет магазине нашего города Краснодар, подходящий для всех стилей интерьера.
Лучшие ковры дешево
Доставка осуществляется быстро и надежно по всему Краснодару и окрестностям.
букет цветов с доставкой недорого http://dostavka-cvetov-moskva495.ru .