धमतरी। एसपी के निर्देशन में पुलिस द्वारा अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी में आज नगर पुलिस अधीक्षक को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि टिकरापारा वार्ड शासकीय जिला अस्पताल धमतरी के पीछे स्थित पंकज गौतम के मकान में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है।
सूचना की तस्दीक कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा गवाहों एवं पांईटर के साथ मौके पर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान मकान के अंदर 02 युवक एवं 02 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।
आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, मोबाइल फोन, दवाइयाँ (ZAGORE-100, MANFORCE), कण्डोम तथा फोन-पे ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट सहित कुल 14,827 रुपये की मशरूका जप्त की गई।पूछताछ में यह पाया गया कि आरोपी सुशील गिलहरे द्वारा मकान किराये पर लेकर महिलाओं को पैसे का लालच देकर, उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर तथा दबाव बनाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।उक्त कृत्य पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3, 4, 5 एवं 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
सुशील गिलहरे पिता विष्णु गिलहरे उम्र 38 वर्ष निवासी साल्हेवार पारा
खुमान साहू पिता दुखूराम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी कर्मा चौक
लोचन देवांगन पिता राजूराम देवांगन उम्र 32 वर्ष निवासी रामपुर वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी