हार्दिक और माहिका ने पार की सारी हदें, सरेआम रोमांटिक होने पर भड़के यूजर्स

Hardik and Mahikaa crossed all limits, users got angry when they got romantic in public. Hardik and Mahikaa crossed all limits, users got angry when they got romantic in public.

अहमदाबाद। हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा के रोमांस की चर्चा से इंटरनेट गुलजार हो रखा है. टी20 वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा का रोमांस कैमरे में कैद हो गया. दोनों ने जीत का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताए. हालांकि कुछ यूजर्स ने कपल की आलोचना की और इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया.

बीती रात अहमदाबाद में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 का वर्ल्ड कप मैच खेला गया था. हैट्रिक लगाते हुए टीम इंडिया ने तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की. सभी खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट दिया. हार्दिक पंड्या जीत के बाद इतने खुश हुए कि माहिका के लिए अपने प्यार को छिपा नहीं सके. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री कैमरे में कैद हो गई.

स्टेडियम में दोनों ने जीत का जश्न मनाया. माहिका ने हार्दिक को kiss किया. कपल एक दूसरे का हाथ थामकर झूमता दिखा. लेकिन ये क्या… देशी-विदेशी मीडिया की मौजूदगी में कपल ने ऐसा कुछ किया, जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रहे हैं. इंटरनेट पर उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें हार्दिक और नताशा टी20 वर्ल्ड कप के स्टेज पर ही लेट गए. अवॉर्ड डिस्ट्रीब्यूशन के लिए बने पोडियम पर ही कपल का रोमांस चालू हो गया. उनकी इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है.

वायरल वीडियो में चारों तरफ जीत का जश्न मनाया जा रहा है. सभी अपनी फैमिली के साथ फोटोज क्लिक करा रहे हैं. आसमान में आतिशबाजी हो रही हैं. लेकिन हार्दिक-नताशा सभी की फिक्र छोड़कर एक दूसरे में बिजी दिखे. वो स्टडियम में बने पोडियम पर रोमांटिक होते दिखे. हार्दिक और नताशा दोनों पोडियम पर लेटे हुए हैं. एक दूसरे के साथ गुफ्तगू करने में बिजी हैं. क्रिकेटर अपनी लेडीलव के प्यार में खोए हुए हैं. इसके बाद वो उठते हैं और बातों में मशगूल हो जाते हैं.

किसी ने लिखा- कितना अटेंशन चाहिए इन्हें. उन्हें पता है कई सारे कैमरा उन्हें कैप्चर कर रहे हैं. उनकी ओवरएक्टिंग चालू है. किसी ने कहा- भले ही ये विराट-अनुष्का बनने की लाख कोशिश कर लें, लेकिन कभी नहीं बन सकते. इंटरनेट यूजर्स ने हार्दिक के बार-बार प्यार में पड़ने का मजाक भी उड़ाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *