आईटीआई भटगांव में प्लेसमेंट कैम्प 27 जनवरी को

धमतरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भटगांव (धमतरी) में मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुजरात द्वारा आईटीआई प्रशिक्षणार्थी के लिए आगामी 27 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प एवं एप्रेटिंसशिप का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि इसमें व्यवसाय इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, ट्रेक्टर मैकेनिक, मशीनिष्ट, वायरमैन, शील मैटल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक,सीओई आटोमोबाईल के इच्छुक प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हो सकते हैं। प्रशिक्षणार्थियों को दसवीं, आईटीआई अंकसूची, आईडी प्रूफ मूल कॉपी व छायाप्रति तथा 2 नग पासपोर्ट साईज फोटो के साथ नियत तिथि को सुबह 9 बजे आईटीआई भटगांव में उपस्थित होने कहा गया है।

जिले के युवाओं के कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 21 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय प्रथम लेवल स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
लाइवलीहुड कॉलेज में होगी परीक्षा
जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज (सिविल कोर्ट के सामने, कलेक्ट्रेट रोड) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।  सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी।
138 उम्मीदवार दिखाएंगे दमखम
स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) पोर्टल पर पंजीकृत जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कुल 138 पात्र हितग्राहियों का चयन इस परीक्षा के लिए किया गया है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के सभी पंजीकृत उम्मीदवारों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

One thought on “आईटीआई भटगांव में प्लेसमेंट कैम्प 27 जनवरी को

  1. Вы сможете подобрать и традиционные, и современные ковры на любой вкус.
    Ковры со скидкой
    Товары нашего магазина отличаются надежностью и долговечностью, обеспечивая выгодную покупку.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *