जान्हवी कपूर अपने 29th बर्थडे पर 3550 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर

Janhvi Kapoor climbed 3550 stairs to reach Tirumala Temple on her 29th birthday Janhvi Kapoor climbed 3550 stairs to reach Tirumala Temple on her 29th birthday

आंध्रप्रदेश(तिरुपति)। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने 6 मार्च को अपने 29वें जन्मदिन की शुरुआत बेहद खास और आध्यात्मिक अंदाज में की है. चकाचौंध वाली पार्टियों से दूर, जान्हवी शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचीं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई फोटोज शेयर की है.

अपनी आस्था के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस ने न केवल भगवान का आशीर्वाद लिया, बल्कि आम श्रद्धालुओं की तरह कठिन पैदल रास्ते को चुनकर अपनी श्रद्धा भी व्यक्त की. उनके इस सादगी भरे अंदाज ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है.

जान्हवी कपूर की यह यात्रा अलीपिरी फुटपाथ से शुरू हुई, जो तिरुमाला मंदिर तक पहुंचने का मुख्य पैदल मार्ग माना जाता है. उन्होंने किसी लग्जरी सवारी के बजाय पारंपरिक तरीके को चुना। अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ जान्हवी ने लगभग 11 किलोमीटर की दूरी तय की. इस दौरान उन्होंने करीब 3,550 सीढ़ियां चढ़ीं. खास बात यह रही कि उन्होंने यह पूरी चढ़ाई नंगे पैर पूरी की.

बता दें कि पहाड़ी की चढ़ाई के दौरान जान्हवी ‘मोकलामिट्टा’ पर भी रुकीं. इस जगह का तीर्थयात्रियों के लिए गहरा धार्मिक महत्व है. इसके बाद उन्होंने मंदिर पहुंचकर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने सुबह के समय ‘वीआईपी ब्रेक दर्शन’ के जरिए अपनी प्रार्थना पूरी की. इस दौरान उन्होंने पारंपरिक दक्षिण भारतीय पोशाक पहनी थी और उनका लुक बेहद सिंपल था, जो उनकी सादगी को और निखार रहा था.

दिवंगत एक्ट्रे्स श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी अक्सर खास मौकों पर तिरुमाला मंदिर आती रहती हैं. अब बर्थडे के मौके पर उन्होंने अपने नए साल और करियर की सफलता के लिए भगवान की शरण में जाना बेहतर समझा। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे के मौके पर अपने बेडरूम की फोटोज भी शेयर की, जिसमें देखा जा सकता है कि पूरा रूम बलून से भरा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *