केरल चुनाव में पीएम मोदी की होगी एंट्री, 4 अप्रैल को तिरुवनंतपुरम में रोड शो

PM Narendra Modi

तिरुवनंतपुरम। केरल में विधानसभा चुनावों के बीच सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है और इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होने वाला है, जो बेहद अहम माना जा रहा है. 4 अप्रैल को होने वाला यह दौरा सिर्फ एक चुनावी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राज्य में बीजेपी और NDA की ताकत दिखाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

केरल चुनाव के बीच पीएम मोदी 4 अप्रैल को तिरुवनंतपुरम और तिरुवल्ला में जनसभा और रोड शो करेंगे. NDA शक्ति प्रदर्शन के जरिए वोटरों तक पहुंच बनाने की रणनीति अपनाएगा। तिरुवंतपुरम और तिरुवल्ला जैसे अहम इलाकों में होने वाले कार्यक्रमों के जरिए पार्टी बड़ी संख्या में वोटरों तक पहुंच बनाने की रणनीति पर काम कर रही है. खास बात यह है कि इस दौरे में जनसभाओं के साथ-साथ रोड शो भी शामिल है, जिसमें भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. 

पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब केरल में चुनावी मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प और कांटे का बनता जा रहा है।

क्या है शेड्यूल?

इसके बाद पीएम तिरवनंतपुरम पहुंचेंगे और एक रोड शो में शामिल होंगे, जिसमें जिले भर से करीब 50,000 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. यह रोड शो शहर के केंद्र में स्थित किलिलपलम जंक्शन से लेकर करमना तक, डेढ़ किलोमीटर लंबा होगा –

  • शनिवार दोपहर के वक्त नरेंद्र मोदी तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पहुंचेंगे।  
  • दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्टर से चंगनाशेरी NSS कॉलेज जाएंगे. इसके बाद, सड़क मार्ग से तिरुवल्ला जाएंगे.
  • तिरुवल्ला पब्लिक स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जिसमें लगभग 50,000 लोग शामिल होंगे.
  • तिरुवल्ला, आरनमुला, हरिपाद, चेंगन्नूर, मावेलिक्कारा, रानी, ​​कोन्नी, अंबालापुझा, अडूर, चंगनाशेरी और कायमकुलम निर्वाचन क्षेत्रों से NDA के उम्मीदवार इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नेमोम से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर, उम्मीदवार आर. श्रीलेखा, वी. वी. मुरलीधरन और करमना जयन भी प्रधानमंत्री के रोड शो में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम जिले के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से NDA के उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री शाम 7 बजे दिल्ली वापसी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *