खान सर ने ईरान को लेकर कही थी ये बात, मिडिल ईस्ट जंग के बीच टकराव

Khan Sir had said this about Iran, conflict in the Middle East war Khan Sir had said this about Iran, conflict in the Middle East war

पटना (बिहार)। मिडिल ईस्ट में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहा सैन्य टकराव अब और तेज हो गया है. युद्ध दूसरे हफ्ते में पहुंच चुका है और तेहरान समेत कई इलाकों में बड़े हवाई हमलों की खबरें सामने आ रही हैं. मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के बीच चल रहा संघर्ष एक बार फिर दुनिया का ध्यान खींच रहा है.

यह युद्ध अब दूसरे इजरायल ने शनिवार को 80 से ज्यादा फाइटर जेट्स के जरिए तेहरान और मध्य ईरान में बड़े पैमाने पर हमले किए. इजरायल ने इन्हें ‘ब्रॉड- स्केल’ एयर स्ट्राइक बताया. वहीं ईरान ने जवाब में मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनका निशाना इजरायल और क्षेत्र के कुछ अन्य ठिकाने बने.

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने टीवी पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान किसी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगा, जब तक कि वहां से उस पर हमला न किया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *