भड़कीं मोनालिसा की दादी, मोनालिसा के सामने गिड़गिड़ाए थे पिता, फिर भी फरमान की बनीं दुल्हन

Monalisa's grandmother was furious; her father pleaded with her, but she still accepted her vow. Monalisa's grandmother was furious; her father pleaded with her, but she still accepted her vow.

दिल्ली। मोनालिसा और फरमान खान की शादी ने परिवार में विवाद खड़ा कर दिया है. मोनालिसा की दादी परमिला ने बताया कि परिवार को शादी की जानकारी नहीं थी और वो इस फैसले से दुखी हैं. महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान खान की शादी ने लोगों के बीच सनसनी मचा दी है. महाकुंभ से वायरल होने के बाद वो करियर में ऊंची उड़ान भर रही थीं. उन्होंने फिल्में और म्यूजिक वीडियो करना शुरू किया था. परिवार और फैन्स उनकी सक्सेस से खुश थे.

इस बीच दूसरे धर्म में उनकी शादी की खबर ने परिवार को बड़ा झटका दिया है. जानते हैं कि मोनालिसा की शादी को लेकर उनकी दादी का क्या कहना है. बॉयफ्रेंड के लिए मोनालिसा ने परिवार को धोखा दे दिया. बेटी के इस एक्शन ने उनके घरवालों को रूला दिया है. न्यूज 18 से बात करते हुए उनकी दादी परमिला ने कहा- वो उज्जैन में पढ़ रही थी. किसी इंसान ने उनको बोला कि भाई तू बैठे-बैठे क्या करेगी. तुम नाचना-गाना सीखो, तो बड़ी इंसान बनोगी. अगर उज्जैन में पड़ी रहेगी, तो कैसी आगे बढ़ोगी. ऐसा बोल-बोल कर लड़की को वहम में डाल दिया. कहा कि लड़की को यहां मत रखो हम सीखाने वाले बहुत हैं. वो बेचारा (मोनालिसा के पिता) लेकर चला गया इसे. ये सोचकर कि मेरी लड़की कुछ सीखकर बड़ी बन जाएगी. 

मोनालिसा की दादी आगे कहती हैं कि वो हीरोइन बनाना चाहती थी. मेरे बच्चे को क्या पता कि उसका बच्चा ऐसा कर जाएगा. हम शिवरात्री मनाने गए थे. मेरा बेटा उसे वहां (केरल) ले गया. हमसे कहा गया था कि तुम झोले में माला रखोगे तो कैसे बीकेगी. यही सोचकर वो उसे उज्जैन से बाहर ले गया था. मेरा बेटा कल थाने में खूब रोया. उसने दोनों की टिकट करा ली थी. लेकिन जैसे एयरपोर्ट पहुंचे उसे गाड़ी से धक्का देकर गिरा दिया गया और गाड़ी को थाने में घुसा दिया. पुलिस ने कहा कि चले जाओ, लेकिन वो अपनी बेटी को छोड़कर कैसे आता. उसके पास ना तो पैसे हैं. ना फोन में चार्जिंग थी, तो बात नहीं हो पाई. 

परमिला कहती हैं कि हमको पूरी दुनिया कहती थी कि ये लड़की तुम्हारी मर्जी से शादी नहीं करेगी. लड़की हीरोइन बन चुकी है. वो अपने से शादी करेगी. हमने उसको शादी का नहीं बोला. हम उसको बड़ा इंसान बनाने की सोच रहे थे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *