Headlines

कवर्धा में 15 किलो चांदी की लूट, साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे कारोबारी, तभी हुई वारदात

कवर्धा। कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में सोना-चांदी के कारोबारियों के साथ लूट की घटना सामने आई है। ग्राम दुर्जनपुर के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दो कारोबारियों का रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की और आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में 15 किलोग्राम से अधिक चांदी के…

Read Full News

21 विद्यालयों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, 42 न्यायाधीशों ने बच्चों को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय

रायपुर। बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए रायपुर के 21 विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत 42 न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें बाल संरक्षण कानूनों, व्यक्तिगत सुरक्षा, ऑनलाइन सतर्कता और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई…

Read Full News

डोसा दुकान में तोड़फोड़, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस ने लिया संज्ञान

बिलासपुर। शहर के राजीव प्लाजा स्थित डोसा दुकान में तोड़फोड़ के मामले से जुड़ा नया घटनाक्रम सामने आया है। मामले में संबंधित व्यक्ति विक्की मानिकपुरी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तारबाहर पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस अब वायरल वीडियो की जांच कर घटना की सत्यता की जांच…

Read Full News

कोसमर्रा में ऑटो सेंटर संचालक के घर हुई चोरी

भखारा। धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमर्रा में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार के लोग रामलीला देखने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे करीब 80 हजार रुपये के सोने के जेवर चोरी कर फरार…

Read Full News

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, घर में ही सड़ी-गली अवस्था में मिला शव

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव उनके घर में सड़ी-गली अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मोहल्ला गुजरातियान निवासी 45 वर्षीय सौरभ गर्ग का शव उनके आवास में बिस्तर पर पड़ा मिला। घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद परिजनों को सूचना…

Read Full News

4 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 3 जिलों के एसपी बदले

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने चार पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इस संबंध में 27 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के मुताबिक, पुलिस अधिकारी अनुराग सुजानिया को पुलिस अधीक्षक, जिला सीहोर से…

Read Full News

रायपुर में युवती और उसके भाई से मारपीट, सिर पर चाबी से हमला

रायपुर। उरकुरा इलाके में युवती से गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए नीरज यादव और उसके दो साथियों पर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे युवती के भाई के…

Read Full News

जमीन बिक्री के नाम पर 51 लाख की धोखाधड़ी, पंडरी पुलिस ने जांच शुरू की

रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र में जमीन खरीदने के नाम पर 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सचिन सिंह सलूजा ने वैष्णव तांडी के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, जमीन खरीदने के लिए इकरारनामा किया गया था और अग्रिम राशि के रूप में…

Read Full News

शक्कर बोरियों में पुलिस ने छिपाए GPS ट्रैकर, चोरी का हुआ खुलासा

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों से चावल और शक्कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद की गई है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल…

Read Full News

विधायक रिकेश सेन ने अपनी शासकीय सुरक्षा कम करवाने CM साय को लिखा पत्र

दुर्ग। जिले के वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने अपनी शासकीय सुरक्षा में कमी करने के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने सीएम साय से अनुरोध किया है कि उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या कम कर उन्हें प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए उपयोग…

Read Full News