पाकिस्तान का कबूलनामा, अफगानिस्तान ने किये 53 हमलें

Pakistan admits Afghanistan carried out 53 attacks Pakistan admits Afghanistan carried out 53 attacks

दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध ने पूरी दुनिया को भयभीत कर दिया हैं . और पूरी दुनिया को डर हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध हो इससे पहले ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ये नया युद्ध शुरू हो गया। सबसे बड़ी बात यह हैं कि यह युद्ध भारत के सीमा से करीब साढ़े 400 किलोमीटर दूर यानि हमारे नजदीक हो रहा हैं और भारत इससे अछूता नहीं रह सकता।

अफगानिस्तान के मुताबिक उन्होंने 55 पाकिस्तानी सैनिक को मार दिया हैं और कई बॉर्डर पोस्ट पर कब्ज़ा कर लिया हैं . वही पाकिस्तान का दावा हैं कि तालिबान के 278 सैनिक और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं , हालांकि इस दावों की स्वतंत्र पुस्टि नहीं हुई हैं. पाकिस्तान ने खुद कुबूल किया हैं कि सीमा पर 53 स्थानों पर हमला किया जिसमें 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए .

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आशिफ़ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की एक कॉलोनी बना दिया हैं और तालिबान भारत के लिए पाकिस्तान से एक प्रॉक्सी वाल लड़ रहा हैं . पाकिस्तान कहता है की भारत और अफगानिस्तान इस युद्ध में शामिल हैं .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *