रायपुर। सीएम साय और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पेंशनर्स को Revised Pension Package के तहत बीमा योजना का लाभ देने की मांग की गई है ,
मांग करते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने शासन को लिखा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कर्मचारी कल्याण हेतु संदर्भित पत्र क्रमांक (2) के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के नियमित शासकीय अधिकारियों / कर्मचारियों को भारतीय स्टेट बैंक के State Government Salary Package के अंतर्गत बिना किसी अतिरिक्त प्रीमियम के बीमा लाभ ( Insurance Benefit) प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संदर्भित पत्र क्रमांक (1) पर शासन द्वारा लिया गया यह निर्णय अत्यंत सराहनीय एवं स्वागतयोग्य है।
छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 1.50 लाख पेंशनर्स हैं, जिनका पेंशन भुगतान भारतीय स्टेट बैंक के पेंशन खाते (Pension Account) के माध्यम से किया जा रहा है। अतः छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जो कि प्रदेश के 130 मान्यता प्राप्त एवं गैर-मान्यता प्राप्त संगठनों का प्रतिनिधि संगठन है, आपसे पुनः अनुरोध करता है कि उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए, नियमित शासकीय अधिकारियों / कर्मचारियों की भांति पेंशनर्स को भी संशोधित पेंशन पैकेज के अंतर्गत बीमा लाभ प्रदान किए जाने हेतु कल्याणकारी निर्णय लेने की कृपा करने का कष्ट करें।
В нашем ассортименте представлены и классические, и современные варианты ковров для любого интерьера.
Посмотреть ковры онлайн
Покупка ковров у нас обеспечивает комфорт, удобство и экономию средств.
реферат нейросеть реферат нейросеть .