नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पवित्र माह रमज़ान के शुरू होने पर भारतवासियों तथा वैश्विक समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा:
“रमज़ान मुबारक!
“यह पावन माह हमारे समाज में एकजुटता की भावना को और सुदृढ़ करे। हर जगह शांति और समृद्धि बनी रहे।”
