प्रधानमंत्री मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

PM Modi pays tribute to Chhatrapati Shivaji Maharaj on his birth anniversary PM Modi pays tribute to Chhatrapati Shivaji Maharaj on his birth anniversary

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश दूरदर्शी नेता, असाधारण प्रशासक, रणनीतिक विचारक और स्वराज के योद्धा को नमन करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज का साहस आज भी हमें प्रेरणा देता है, उनका शासन मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है और न्याय एवं आत्मसम्मान की उनकी भावना आज भी समाज को सशक्त बनाने में मदद करती है।

उन्होंने यह भी कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमेशा हर व्यक्ति के कल्याण को सर्वोपरि रखा और उनकी सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। इसी प्रतिबद्धता के कारण उनका जीवन आज भी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा:

“छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर, हम दूरदर्शी नेता, असाधारण प्रशासक, रणनीतिक विचारक और स्वराज के योद्धा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।

उनकी बहादुरी हमें प्रेरणा दे, उनकी शासन व्यवस्था हमारा मार्गदर्शन करे और न्याय व आत्मसम्मान की उनकी भावना हमारे समाज को सशक्त बनाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *