18 साल के युवाओं को 1 लाख रुपए लोन दे रही सरकार, ब्याज नहीं

धमतरी। कलेक्टर के निर्देशानुसार विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत चटौद में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पी.एम. अजय) के अंतर्गत स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष ऋण प्रकरण तैयार करने हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 20 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ग्राम पंचायत भवन चटौद में आयोजित होगा।
इस योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक आवेदकों को स्वरोजगार हेतु न्यूनतम 1,00,000 रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। इसमें 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 50,000 रुपये तक की अनुदान राशि का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

शिविर में विभिन्न व्यवसायों के लिए ऋण लेने के इच्छुक आवेदकों के आवेदन पत्र तैयार किए जाएंगे तथा आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। आवेदकों को शिविर में उपस्थित होते समय सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की दो-दो छायाप्रतियां एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।

आय प्रमाण पत्र शिविर स्थल पर ही तैयार किए जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए संबंधित हल्का पटवारी को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है, जिससे आवेदकों को आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और ऋण प्रकरण त्वरित रूप से पूर्ण किए जा सकें। ग्राम पंचायत को शिविर आयोजन के एक दिन पूर्व मुनादी कर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजना का लाभ उठा सकें।

जिला प्रशासन ने अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र युवाओं एवं इच्छुक हितग्राहियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार की दिशा में ठोस कदम बढ़ाएं और शासन की इस जनकल्याणकारी योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हों।
क्रमांक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *