रायगढ़। 12 फरवरी की रात्रि पुरानी बस्ती खरसिया में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस चौकी खरसिया ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्रार्थिया सरस्वती बाई श्रीवास (उम्र 58 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 6 पनखतियापार खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की रात लगभग 7:30 बजे उनका पुत्र अश्वनी श्रीवास घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी संजय बेरा एवं उसका पुत्र अजीत बेरा पुरानी रंजिश को लेकर अश्वनी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची सरस्वती बाई के साथ भी संजय बेरा की पत्नी मिठ्ठू बेरा ने मारपीट की। आरोप है कि अजीत बेरा अपने घर से लोहे का हथियार (फरसी) लाकर अश्वनी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घायल अश्वनी श्रीवास एवं प्रार्थिया का सिविल अस्पताल खरसिया में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। अश्वनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे फोर्टिस जिन्दल अस्पताल रायगढ़ रेफर किया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 118(1) एवं 109 भारतीय न्याय संहिता जोड़ी गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई कर आरोपी जीत उर्फ अजीत बेरा, संजय बेरा , मिठ्ठू बेरा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया।