रायपुर में महिला पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी

रायपुर. शहर के बीच बने पुलिस आवासीय में महिला पुलिसकर्मी की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है. नाम पूजा कुशवाहा बताया जा रहा है. बड़े अफसर की निगरानी में इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार की रात सूचना मिली कि एक महिला की फांसी के फंदे पर लाश लटकी हुई. आजाद चौक पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव को नीचे उतार कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की.

प्रथम दृष्टया मौत की वजह आत्महत्या सामने आ रही है, लेकिन पुलिस इसके पीछे के कारणों की जांच में जुटी हुई है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *