रायपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, शहीद स्मारक भवन परिसर स्थित छः ग प्रगतिशील यादव महासंघ के कार्यालय में वार्ड पार्षद शेख मुशीर के करकमलों द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराया गया।
शुभ प्रसंग की इस यादगार बेला में जितेंद्र बहादुर यादव, डॉ. नरसिंह यादव, राहुल यादव, राजकुमार यादव, विजय यादव, शशिकांत यादव, राजेश यादव, तेजू यादव, रामलाल यादव, राकेश यदु, अजय यादव, अरुणा यादव, नीतू यादव, स्मिता यादव, मिलन यादव, नेहा यादव, अपूर्वा यादव, किरण यादव के गगनभेदी नारों यथा भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों ने उपस्थित जनसमुदाय में देशभक्ति का जज़्बा भर दिया। नन्हें मुन्नों ने इस रंगारंग माहौल को अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों से और रोमांचक बना दिया। राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न हुआ।