हॉरर किलिंग को अंजाम देने वाले बेटे का पिता ने दिया साथ

यूपी। संभल में एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 21 वर्षीय बहन का गला घोंटकर हत्या कर दी। गैर समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग से गुस्साए भाई ने बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपी ने खुद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बहन के कत्ल की सूचना दी। उसने फोन पर पुलिस से कहा कि मैंने अपनी बहन को मार डाला है और घर पर ही मौजूद है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रूपजहां के पिता नौशे आलम के चेहरे पर बेटी की मौत का न तो अफसोस दिखा और न बेटे द्वारा बेटी की मौत के घाट उतारने का पछतावा। नौशे का कहना है कि बेटी सैनी बिरादरी के लड़के से शादी की जिद पर अड़ी थी। गांव में बदनामी हो रही थी। इसलिए बेटे ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। ऐसी लड़की को मारना सही है। हम मुसलमान हैं। बेटी का प्रेमी सैनी है। शादी कैसे कर देते।

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतवाली पट्टी जग्गू में गुरुवार की रात ‘हॉरर किलिंग’ की वारदात सामने आई है। इस गांव के रहने वाले नोशे खां की 19 वर्षीय पुत्री रूपजहां का गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती उस युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी, जबकि उसका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। मामला महज घर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कुछ समय पूर्व यह विवाद थाने भी पहुंचा था। उस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर युवती को परिजनों के साथ घर भेज दिया था। हालांकि, युवती फैसले पर अडिग रही, जिससे परिवार में तनाव बना हुआ था। गुरुवार की रात परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

घर पर रूपजहां और उसका भाई जाने आलम ही मौजूद थे। करीब 10:30 बजे जाने आलम ने सोती हुई बहन का गला घोंट दिया। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन किया और बताया अपनी बहन की जान ले ली है। यह सुनते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) कुलदीप कुमार और थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस घर के भीतर दाखिल हुई, तो वहां का मंजर खौफनाक था और आरोपी वहीं खड़ा था। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *