संजय दत्त का ‘धुरंधर’ अवतार, फैमिली संग दिए पोज

Sanjay Dutt's 'Dhurandhar' Avatar: Poses with Family Sanjay Dutt's 'Dhurandhar' Avatar: Poses with Family

बॉलीवुड(Bollywood)। संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त और दोनों बच्चों, इकरा और शाहरान दत्त के साथ पैप्स को पोज देते हुए नजर आए. पूरी फैमिली का स्टाइलिश और कोआर्डिनेटेड अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

धुरंधर में एसपी चौधरी असलम के किरदार को लेकर फेमस संजय दत्त ने हाल ही में बिजनेसमैन मोहित कंबोज की बेटी मिशका कंबोज की बर्थडे पार्टी में अपने परिवार के साथ शिरकत की. इस मौके पर एक्टर के साथ उनकी पूरी फैमिली साथ थी. जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

संजय दत्त ने इस खास मौके पर एक पठानी स्टाइल में नेवी ब्लू रंग का कुर्ता और उसके साथ मैचिंग सलवार पहनी थी. एक्टर ने अपने लुक को एक घड़ी और कंगन के साथ एक्सेसराइज किया। उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने एक खूबसूरत ऑलिव ग्रीन कलर का मिडी ड्रेस पहना था. उन्होंने अपने लुक को गोल्डन हील्स और एक हैंडबैग के साथ कम्पलीट किया।

इकरा दत्त ने एक एनिमल प्रिंट वाला शॉर्ट ड्रेस पहना था. उन्होंने अपने लुक को ब्लैक शूज के साथ कम्पलीट किया। वहीं शाहरान दत्त ने एक ब्लैक रंग का ब्लेजर और उसके साथ मैचिंग पैंट और एक टी-शर्ट पहना था. उन्होंने अपने लुक को ब्लैक शूज के साथ कम्पलीट किया।

पार्टी में संजय दत्त अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए. उन्होंने पैप्स को एक साथ पोज दिया और बच्चों के साथ मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए। वहीं ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फोटो देख नेटिजंस लिख रहे हैं, ‘चौधरी असलम रियल लाइफ फैमिली के साथ’. वहीं एक यूजर ने लिखा कि संजय दत्त के बच्चे कितने बड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *