सेपटीपिन से स्कूली बच्चों ने खुद को खरोंचे, फ़िलहाल सभी सुरक्षित 

धमतरी। जिले अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला दहदहा, विकासखंड–कुरूद में दिनांक 13.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर निरीक्षण किया गया।  जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लगभग 35 छात्र-छात्राओं के हाथों पर हल्के खरोंच के निशान पाए गए। सम्बधित छात्रो से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि उक्त खरोच अलग-अलग स्थान, समय यथा-घर, शाला या गाँव में पृथक-पृथक समय कुछ एक वर्ष पूर्व कुछ 06 माह पूर्व कुछ तीन माह पूर्व एवम् कुछ 15 से 20 दिन पहले निशान बनाये गये है।

सभी बच्चों को डाक्टर की टीम द्वारा परीक्षण कराया गया, बच्चे से पटीपिन से हाथो में खरोच लगाये थे। सभी बच्चे वर्तमान में मानसिक एवम् शारिरिक रूप से स्वस्थ है तथा किसी प्रकार का गंभीर चोट या मानसिक रूप से पीड़ित नही है एवम् किसी प्रकार की चिकित्सा की जरूरत नहीं है।

वर्तमान में खरोंच के निशान भी लगभग समाप्त हो चुके हैं।बच्चों एवं पालकों से विस्तृत चर्चा में यह स्पष्ट हुआ कि घटना का नशे, अंधविश्वास अथवा काला जादू से कोई संबंध नहीं है। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कर उन्हें इस प्रकार के व्यवहार के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। साथ ही पालकों, शाला प्रबंधन समिति एवं ग्रामवासियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर सभी को जागरूक किया गया तथा घटना की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सतत निगरानी एवं मार्गदर्शन के निर्देश संस्था प्रमुख को दिए गए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

बच्चों एवं पालकों से चर्चा अनुसार नशे या कालाजादू का कोई सबंध नही है। छात्रों का कॉऊसिलिग में उक्त घटना बच्चे द्वारा एक-दूसरे का देखा-देखी किये जाने का अवगत कराया गया। वर्तमान में अधिकतम बच्चो के खरोच का निशान भी मिट चूके है। बच्चों के पालको, शाला प्रबंधन समिति एवम् ग्रामवासियों के साथ सामूहिक बैठक आयोजित कर घटना की पुनरावृत्ति न हो पाये इस हेतु पालको एवं शाला प्रबंधन समिति को जागरूक किया गया एवम् बच्चो का सतत निगरानी किये जाने के निर्देश संस्था प्रमुख का दिये गये है। विद्यालय में जीवन-कौशल, नैतिक शिक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान स्थिति पूर्णतः सामान्य है तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियाँ नियमित रूप से संचालित हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *