Shoaib Dhebar FIR Raipur Chhattisgarh रायपुर। शोयेब ढेबर नाम के युवक ने 6 फरवरी की रात VIP रोड राम मंदिर के सामने अशांति फ़ैलाने की कोशिश की। जिसकी शिकायत मिलने पर रायपुर पुलिस कमिश्नर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश संबंधित थाने को दिए है।
बता दें कि तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी. रोड स्थित राम मंदिर के सामने आरोपी शोयेब ढेबर द्वारा वाहन चलाते समय पीड़ित आरबी मिश्रा की कार को क्षति (स्क्रेच) पहुँचाई गई। इस संबंध में प्रार्थी द्वारा आपत्ति करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। Shoaib Dhebar FIR Raipur Chhattisgarh
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी शोयेब ढेबर के खिलाफ तेलीबांधा थाने में अपराध क्रमांक 55/26, धारा 296, 351(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।