कोरबा में जसगीत टोली सड़क हादसे का शिकार, दो की मौत
कोरबा। जिले में तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि हादसे में कुछ अन्य महिलाएं और बाइक चालक घायल हो गए। महिलाएं मादर-ढोल लेकर ठाकुर देवता स्थल पर जसगीत गाने जा रही थीं। इसी दौरान गोपालपुर मुख्य मार्ग पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना दर्री थाना क्षेत्र की है।…