जंगल के रास्ते मवेशी तस्करी, पुलिस ने की घेराबंदी, भाग खड़े हुए तस्कर
जशपुर। जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत मनोरा पुलिस ने ग्राम मूटू जकबा के जंगल से 10 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया है। पुलिस को देखकर संदिग्ध तस्कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।…