विश्व महिला दिवस की उमंग पर चढ़ा होली का रंग
रायपुर। महासंघ के शहीद स्मारक स्थित कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव सखी संवाद मंच (प्रयासम) द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन उमंग, उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज की अनेक महिलाओं और युवाओं ने एकत्र होकर महिला शक्ति, सम्मान और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया…