7 बार IVF कराया, फिर भी नहीं बन पाई माँ, भोजपुरी एक्ट्रेस ने बयां की अपना दर्द

Underwent IVF 7 Times Yet Could Not Become a Mother: Bhojpuri Actress Opens Up About Her Pain Underwent IVF 7 Times Yet Could Not Become a Mother: Bhojpuri Actress Opens Up About Her Pain

नई दिल्ली। भोजपुरी स्टार और व्लॉगर संभावना सेठ बीते कई सालों से बच्चे के लिए तरस रही हैं. संभावना मां बनने की कई कोशिश कर चुकी हैं. उन्होंने कई दफा IVF भी ट्राई किया. मगर उन्हें अब तक मां बनने का सुख नहीं मिला है.  Hauterrfly संग बातचीत में संभावना ने बताया कि उन्होंने IVF जर्नी के दौरान काफी मुश्किलों और दर्द का सामना किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि दो बार वो प्रेग्नेंट भी हो गई थीं, लेकिन फिर उनका मिसकैरेज हो गया. 

अपना दर्द बयां करते हुए संभावना बोलीं- मेरे मिसकैरेज हो चुके हैं. मैंने इतने सालों में करीब 7 बार IVF कराया है. शादी से पहले भी मैंने IVF कराया था और अपने एग्ज फ्रीज कराए थे.  ‘मुझे इसके लिए 1. 5  लाख रुपये खर्च करने पड़े थे. उस वक्त भी मैं आगे का सोच रही थी, यही सोचकर मैंने एग्ज फ्रीज कराए थे. लेकिन भगवान की मर्जी के आगे कुछ नहीं चलता.’ 

यह प्रक्रिया बहुत दर्दनाक थी और मेरा वजन बहुत बढ़ गया था. यह प्रोसेस 8-10 दिनों तक चलता है. पेट या जांघों में इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं. फिर एग्ज निकालने से 24 घंटे पहले आखिरी इंजेक्शन दिया जाता है. पूरी प्रक्रिया बहुत दर्दनाक होती है.’ संभावना आगे बोलीं- डॉक्टर 10 दिनों तक आराम करने की सलाह देते हैं. हार्मोनल इंजेक्शन के कारण वजन बढ़ जाता है. बॉडी काफी ट्रॉमा से गुजरती है. मानसिक स्थिति भी खराब हो जाती है. फिर धीरे-धीरे बॉडी वापस पहले जैसी हो जाती है. 

बार-बार IVF फेल होने के बाद भी मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी थी, क्योंकि मेरे पति ने कभी मुझपर बच्चे का प्रेशर नहीं बनाया. बच्चा तो मैं चाहती थी, अविनाश को बच्चा न होने से कोई दिक्कत नहीं थी. वो मुझे दुखी नहीं देखना चाहते थे. वो हमेशा मुझसे कहते थे- मैं तुम्हारे साथ हूं और अगर बच्चा नहीं होता तो कोई बात नहीं. यही बात मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रही।

संभावना ने आगे बताया- मैं दो बार प्रेग्नेंट हुई और एक बार मेरा खुद ही मिसकैरेज हो गया. पिछले दिसंबर मुझे अबॉर्शन करवाना पड़ा. संभावना ने बताया कि पिछली बार जब वो प्रेग्नेंट हुई थीं. तब उन्होंने तीन महीने का पूरा स्कैन करवाया था. इसके बाद उन्होंने प्रॉपर प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया था, जिसके जरिए वो प्रेग्नेंसी अनाउंस करने वाली थीं. मगर उससे पहले ही उनका मिसकैरेज हो गया था. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *