रायपुर। महासंघ के शहीद स्मारक स्थित कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव सखी संवाद मंच (प्रयासम) द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन उमंग, उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज की अनेक महिलाओं और युवाओं ने एकत्र होकर महिला शक्ति, सम्मान और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया तथा होली के रंगों के साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को और सुदृढ़ किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सखियों ने महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नारी शक्ति को समाज और राष्ट्रहित में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान होली मिलन के माध्यम से पारंपरिक उल्लास, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का भी सुंदर वातावरण बना ।।
इस अवसर पर प्रगतिशील यादव महासंघ के महासचिव निरंजन सिंह यादव तथा अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रयासम की कार्यकारी अध्यक्षा डॉ अरुणा श्रीकांत यादव तथा सांस्कृतिक सचिव स्मिता यादव को विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।।
कार्यक्रम की सफलता में अनेक महिलाओं और युवाओं का सराहनीय योगदान रहा, जिनमें प्रमुख रूप से रिंकी यादव, मधु यादव, संगीता यादव, आकांक्षा यदु, मालती यादव, किरण यादव, कुसुम यादव, जया यादव, पूनम अहीर, अनीता यादव, स्मिता यादव, भारती यादव, हेशा यादव, आर्य यादव, श्रेयांश यादव ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभा यादव शामिल रहे। होली की हुड़दंग, हास्य व्यंग्य भरी टाइटल, फाग की मस्ती, अन्य प्रकार के खेल में प्रथम स्थान किरण यादव, द्वितीय स्थान जया यादव को प्राप्त हुआ ।।
सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी ।।