मुजगहन और डीडी नगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 8 शराब कोचिया गिरफ्तार

रायपुर। अवैध शराब की बिक्री और कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पश्चिम जोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

मुजगहन और डी.डी. नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 246 पाव अवैध शराब यानी 44.280 बल्क लीटर शराब जब्त की गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 24 हजार 600 रुपये बताई गई है। इसके अलावा 150 रुपये बिक्री रकम भी बरामद की गई है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और संबंधित एसीपी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

मुजगहन में 6 आरोपियों पर कार्रवाई

थाना मुजगहन पुलिस ने ग्राम बोरियाकला, सलोनी और सिवनी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इनके कब्जे से कुल 180 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, जिसकी मात्रा 32.400 बल्क लीटर और अनुमानित 18 हजार रुपये है, जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 241/2026 से 246/2026 तक कुल 6 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। सभी मामलों में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई तथा गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल मन्हारे (29), रूपेश नारंगे (25), चंद्रहास साहू (25), आनंद राम (54), पीतांबर मेहर (26) और हितेश वर्मा (21) शामिल हैं।

डी.डी. नगर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ाइधर थाना डी.डी. नगर पुलिस ने भी अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड के पास

पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते हुए निशाद जगत (48) निवासी मटकोड़ापारा चंगोराभाठा को गिरफ्तार किया।

उसके कब्जे से 32 पाव देशी मसाला शराब, कुल 5.760 बल्क लीटर, जिसकी कीमत करीब 3,200 रुपये है, जब्त की गई। साथ ही 150 रुपये बिक्री रकम भी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 551/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

वहीं जोरापारा स्थित सुलभ शौचालय के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने काजल पाण्डेय (21) को अवैध शराब बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 34 पाव देशी मसाला शराब एवं कैन में रखी शराब, कुल 6.120 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3,400 रुपये है, जब्त की गई। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 550/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

8 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई

पुलिस के अनुसार इस पूरी कार्रवाई में 8 आरोपियों के खिलाफ 8 पृथक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। दोनों थानों की कार्रवाई में 246 पाव यानी 44.280 बल्क लीटर अवैध शराब** जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 24,600 रुपये है।

पश्चिम जोन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की निगरानी जारी है तथा आगे भी ऐसी गतिविधियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *